रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पार्क सर्कस कोलकाता को 6-2 से हराया

राजकुमार चौधरी मेमोरियल सात दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान दिल्ली और पार्क सर्कस कोलकाता के बीच खेला गया.

बरौनी. राजकुमार चौधरी मेमोरियल सात दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान दिल्ली और पार्क सर्कस कोलकाता के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 13 संदीप सिंह ने 21 वां मिनट में पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई. लेकिन कोलकाता टीम के खिलाड़ी पलटवार करते हुए जर्सी नंबर 17 अल्ताफ एस ने मैच के 23 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया. उसके बाद दिल्ली टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 08 पुनीत पाल सिंह ने 25 वां मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया और दिल्ली टीम 2-1 से आगे हो गई. वहीं जबाब देते हुए कोलकाता टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 शारूक ने मैच के 45 वां मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल करके मैच 2-2 की बराबरी पर ला दिया. जिसके बाद दिल्ली टीम पूरी एकजुटता के साथ खेलते हुए दिखी और दिल्ली टीम के जर्सी नंबर 08 पुनीत पाल सिंह ने अपनी टीम के लिए 59 वां मिनट में तीसरा गोल करके दिल्ली टीम को 3-2से बढ़त दिलाया. जिसके बाद दिल्ली टीम पूरी तरह कोलकाता पर हावी दिखी और खेल के हरक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 04 आकाश कुमार ने 61 वां मिनट, 64 वां मिनट एवं 66 वां मिनट में लगातार तीन गोल करके दिल्ली टीम को 6-2 से अजेय बढ़त दिला दिया और दिल्ली की टीम 6-2 से मैच जीता. इस मैच में दिल्ली के आकाश कुमार ने टूर्नामेंट का पहला हैट्रिक गोल किया. जिसके लिए उसे मैच ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. इससे पूर्व मैच का शुरूआत आयोजन समिति के सचिव फुल कुमार चौधरी, चंद्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी शंभू राय शर्मा एवं संजय सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर किया. पूरा मैच रोमांच से भरपूर था और सैकड़ों की संख्या में दर्शक फुटबॉल मैच का आनंद ले रहे थे. मैच में दिल्ली की टीम बुलु जर्सी और कोलकाता की टीम काला जर्सी में खेल रही थी. गुरुवार को खेले गये दूसरे मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विरेन्द्र कुमार, सहायक रेफरी की भूमिका में मनीष कुमार रौशन कुमार एवं सुजीत कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं बिहार फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा टूर्नामेंट ऑब्जर्वर के रूप में संजीव कुमार मुन्ना एपीएसएम काॅलेज के मैदान पर हो रहे राज कुमार चौधरी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के खेल गतिविधि को देख रहे थे. पूरा मैच रोमांच से भरपूर था. वहीं शुक्रवार को दिल्ली और बीएसएसए पटना टीम के बीच पुल ए का पहला सेमीफाइनल मैच दोपहर दो बजे से एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट में एफसी कोलकता, आसनसोल, वेस्ट बंगाल, दिल्ली पंजाब, झारखंड, बिहार एलेवन और यूपी एलेवन देश की टाॅप आठ फुटबॉल क्लब की टीम बरौनी एपीएसएम कॉलेज के मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने को तैयार है. अपने संबोधन में आयोजन समिति के के सचिव फुल कुमार चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अपील किया. वहीं उन्होंने कहा पिताजी स्व राज कुमार चौधरी की याद में इस फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है. वहीं मैदान पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी राम कुमार चौधरी, दुर्गेश सिंह, सुनील कुमार, निरंजन कुमार बौआ, आकाश कुमार, साकेत कुमार, अरविंद रजक, श्याम मिलन महतो सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >