बिहार लोक कला प्रतियोगिता में सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

प्रखंड क्षेत्र के मधुसूदन गौशाला फजिलपुर के प्रांगण में शुक्रवार को बिहार लोक कला प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण समारोह का आयोजन किया गया.

वीरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मधुसूदन गौशाला फजिलपुर के प्रांगण में शुक्रवार को बिहार लोक कला प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. यह समारोह अत्मनिर्भर भारत भाजपा द्वारा स्थापित प्रयोजना के तेहत किया गया है. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह प्रभु श्रीराम फार्मर प्रडयूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक ऋचा सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की ओर यह हमारा एक कदम है. मिथिला चित्र कला को प्रोत्साहन देने और महिलाओं को बिहार की इस समृद्ध कला का प्रशिक्षण देकर उनको रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना ही इस प्रयोजना का मुख्य उद्देश्य हैं. इन महिलाओं के कला कृतियों को देश एवं विदेश में बाजार उपलब्ध कराया जायेगा. जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी. बिहार लोक कला हमारी सांस्कृतिक विरासत है जो हमारी पहचान एवं आत्मा का प्रतिबिम्ब भी है.इ सका संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा कर्तव्य है. इसी उद्देश्य को लेकर बेगूसराय में पहली बार महिलाओं के लिए ऐसी प्रयोजना का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. रेखा कुमारी, बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रयोजना के जिला प्रभारी डॉ. पूजन सिंह, भाजपा पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार के अलावे सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >