भगवानपुर में जहरीला पदार्थ खाकर होमगार्ड जवान ने की आत्महत्या

थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला गांव निवासी स्व फुलेना सिंह के पुत्र करीब 50 वर्षीय होमगार्ड जवान मनोज सिंह के मौत हो जाने से उसके परिजनों सहित थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों में शोक की लहर छा गयी.

भगवानपुर, थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला गांव निवासी स्व फुलेना सिंह के पुत्र करीब 50 वर्षीय होमगार्ड जवान मनोज सिंह के मौत हो जाने से उसके परिजनों सहित थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों में शोक की लहर छा गयी. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक होमगार्ड मनोज सिंह के परिजनों द्वारा सूचना दिया गया कि मनोज सिंह जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे मनोज सिंह की हालत बिगड़ गई है, तत्पश्चात दिवा गश्ती में निकले एएसआइ अमित कुमार अपने पुलिस बल के साथ नौला गांव पहुंच कर होमगार्ड जवान मनोज सिंह को बेहोशी के हालत में लेकर इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर लाया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जाता है कि मृतक मनोज सिंह की पत्नी मुजफ्फरपुर जिले में एएनएम पद पर कार्यरत है. वह मुजफ्फरपुर में ही अपने पुत्र के साथ रहती है. वहीं मृतक होमगार्ड जवान मनोज सिंह चुनाव ड्यूटी के बाद अपने गांव में ही रह रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज कर परिजनों को सूचना दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >