बेगूसराय के बखरी में 14 से 17 सितंबर तक लगेगा गणेश मेला, मंगल ध्वज यात्रा से होगी शुरुआत

Begusarai Ganesh Fair : बेगूसराय के बखरी में बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. 14 से 17 सितंबर तक चलने वाले इस भव्य मेले में मंगल ध्वज यात्रा, नामचीन कलाकारों का जागरण और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी.

Begusarai Ganesh Fair : बेगूसराय जिले के बखरी स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में आगामी गणेश मेला के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय निमानी की अध्यक्षता में सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मेले की रूपरेखा, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

14 से 17 सितंबर तक सजेगा भव्य मेला

बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 सितंबर से 17 सितंबर तक गणेश मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा. चार दिनों तक चलने वाले इस मेले को लेकर आयोजन समिति ने अभी से ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

प्रथम दिन निकाली जाएगी मंगल ध्वज यात्रा

मेले की शुरुआत पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ होगी. बैठक में तय किया गया है कि मेले के प्रथम दिन सुबह के समय एक भव्य मंगल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद पूरे मेला अवधि के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा.

नामचीन कलाकार करेंगे जागरण, बच्चों की होगी प्रस्तुति

मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन दोपहर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, ताकि पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहे. इसके अलावा रात में देश के नामचीन कलाकारों के द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही, क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण होंगी.

झूला और मीना बाजार बढ़ाएंगे मेले की रौनक

गणेश मेले में बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है. मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले और मीना बाजार लगाए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले लोग भरपूर आनंद उठा सकें.

बैठक में इन सदस्यों की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोजन समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. इनमें मुख्य रूप से मेला संयोजक दिलीप केशरी, सचिव सुरेंद्र केशरी, उपाध्यक्ष चंद्रदेव शर्मा, सहसंयोजक नीरज नवीन, पंकज केशरी, कोष प्रभारी सन्नी गुप्ता, रामचंद्र सहनी, पवन साह, विनोद चौधरी, सोनू गुप्ता, राम प्रताप साह, रामदयाल केशरी, नवीन स्वर्णकार, मनोज साह, श्रवण बजाज, प्रेम किशन मन्नू, रविंद्र साहनी, गुड्डू केशरी, मोहन ठाकुर, सुनील केशरी और गौरव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Also Read : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बेगूसराय में खुशी की लहर, छात्र संगठनों ने निकाला विजय जुलूस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >