अगलगी में एस्बेस्टसनुमा पांच घर जलकर हो गये राख

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के विशनपुर गांव में लगी अचानक आग से पांच लोगों का एस्बेस्टसनुमा घर जलकर राख हो गये.

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के विशनपुर गांव में लगी अचानक आग से पांच लोगों का एस्बेस्टसनुमा घर जलकर राख हो गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से रखे लाखों के सभी सामान जलकर राख हो गया. तत्पश्चात ग्रामीणों व प्रशासन के द्वारा भेजा गया दमकल की गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया. इस बाबत बिशनपुर गांव निवासी मेघन पासवान के पुत्र संजय कुमार, रामकल्याण पासवान की पत्नी अनिता देवी, रामाधार पासवान की पत्नी ममता देवी, पंकज कुमार पासवान की पत्नी दौलत देवी व शालिग्राम पासवान की पत्नी अनिता देवी ने अंचलाधिकारी को आदेवन देकर बताया है कि बीती रात अचानक आग लगने से हमलोगों का एस्बेस्टस नुमा घर में रखे खाने पीने के समान सहित वर्तन व नगद रुपये भी जल कर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीण और अग्निशमन कि टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ठाकुर ने उक्त घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी मदद करने की मांग प्रशासन से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >