अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग से बचाव के बताये उपाय

अग्निशमन विभाग ने अगलगी से बचाव और सुरक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

छौड़ाही. अग्निशमन विभाग ने अगलगी से बचाव और सुरक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.जन जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को आग से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय बताया गया. इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के अमारी गांव में अग्निशमन के अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को सुरक्षा के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.इसके साथ ही लोगों को आग से सुरक्षा संबंधी पर्चा बांटते हुए मॉक ड्रिल कर अगलगी से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया. अग्निशमन अधिकारियों की टीम ने जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से गैस सिलेंडर से रिसाव, यत्र तत्र कुड़ा-कचरा जलाने, खाना बनाने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की. अग्निशमन के अधिकारियों ने लोगों से खलिहान को हमेशा गांवों की आबादी एवं फसल से दुर में खुले स्थान पर बनाने, थ्रेसिंग के समय डीजल इंजन और ट्रैक्टर के साइलेंसर को लंबे पाइप से ऊंचाई पर रखने, कम से कम 200 लीटर पानी अवश्य रखने,बिजली के तारों के नीचे खलिहान नहीं बनाने,खेतों के आसपास बीड़ी-सिगरेट आदि नहीं पीने की अपील किया. खासकर फूस और खपड़ैल घरों में रहने वालों को खाना सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 6:00 बजे के बाद बनाने, दीया, लालटेन, ढिबरी आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने, जलती बीड़ी- सिगरेट और माचिस की तिली खेत-खलिहान में नहीं फेकने,आग बुझाने के लिये पानी,बालू और सुखी मिट्टी, धुल का प्रयोग करने की सलाह लोगों को दिया गया. अग्निशमन अधिकारी ने खेत के अवशेष को नहीं जलाने,हवा बहने के समय भूलवश भी आग ना जलाने,रसोई घर में मिट्टी का तेल एवं अन्य जव्लनशील पदार्थ नहीं रखने, झोपड़िया को सटाकर नहीं बनाने एवं झोपड़ी पर मिट्टी का लेप करने की जानकारी दी.अग्निशमन अधिकारी ने आग लगने पर 101 नंबर डायल करने अथवा अति शीघ्र मंझौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन के मोबाइल नंबर पर सूचना देने की आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >