दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले की प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की हत्या करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है. जिसको लेकर मृतक के भाई बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ निवासी स्व बिरजू रजक के पुत्र सन्नी कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना को लेकर अपनी बहन राखी कुमारी की हत्या ससुराल वालों के द्वारा कर दिये जाने को लेकर प्राथमिककी दर्ज कराई है.

बलिया. थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की हत्या करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है. जिसको लेकर मृतक के भाई बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ निवासी स्व बिरजू रजक के पुत्र सन्नी कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना को लेकर अपनी बहन राखी कुमारी की हत्या ससुराल वालों के द्वारा कर दिये जाने को लेकर प्राथमिककी दर्ज कराई है. थाना को दिये आवेदन में मृतक के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि अपनी बहन राखी कुमारी की शादी फरवरी माह में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी निवासी विनोद रजक के पुत्र रवीश कुमार के साथ संपन्न कराया था. विवाह के बाद मेरी बहन को विदा होकर अपने ससुराल गयी. वैवाहिक दांपत्य जीवन निर्वाह करने को लेकर विवाह के एक माह बाद से ही मेरी बहन को 3 लाख नगद, दीवान पलंग एवं मोटरसाइकिल की मांग ससुराल पक्ष के द्वारा किया जा रहा था. उसके पति रवीश कुमार, माता सीता देवी एवं ससुराल वाले लोग दहेज को लेकर दबाव बना रहे थे. घटना की सूचना गुरूवार को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गयी. जिस सूचना पर अपनी बहन के ससुराल बरबीघी पहुंचा तो घर बंद पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेरी बहन का पोस्टमार्टम कराने के लिये पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि विवाहिता के द्वारा जहरीले पदार्थ खाने से मौत हो जाने की आशंका है. जिस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया गया है. साथ ही मृतिका के भाई सन्नी कुमार के द्वारा थाना में आवेदन दी गयी. जिस आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतिका के पति रवीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >