एफसीआइ गोदाम के निरीक्षण में लटका मिला ताला, एजीएम समेत कर्मी रहे नदारद

बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया.

छौड़ाही. बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गोदाम बंद मिला और वहां ताला लटका हुआ पाया गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर ना तो एजीएम मौजूद थे और ना ही कोई अन्य जिम्मेदार कर्मी उपस्थित मिला. इस घटना ने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. जानकारी के अनुसार, आयोग के सदस्य श्री कुशवाहा करीब 11:30 बजे गोदाम स्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि पूरा परिसर सुनसान पड़ा हुआ है और मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है. आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर भी किसी अधिकारी या कर्मी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. इससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि गोदाम का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है. निरीक्षण के बाद श्री कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कुछ माह पूर्व छौड़ाही क्षेत्र के नागरिकों और डीलर द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर शिकायतें मिली थीं. आरोप लगाया गया था कि गोदाम से अनाज वितरण नियमों को दरकिनार कर एक तथाकथित सफेदपोश के इशारे पर किया जा रहा है. इन आरोपों की सत्यता की जांच के उद्देश्य से ही यह औचक निरीक्षण किया गया था. उन्होंने कहा कि आज के निरीक्षण में जो स्थिति सामने आयी है, वह बेहद चिंताजनक है. गोदाम में ताला लटका हुआ मिला और संबंधित अधिकारी गायब पाए गए. इससे यह साफ प्रतीत होता है कि यहां नियमित रूप से कार्य नहीं हो रहा है. साथ ही जो शिकायतें मिली थीं वे प्रथम दृष्टया सही लग रही हैं. आयोग सदस्य ने यह भी कहा कि इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >