बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री का हुआ स्थानांतरण, डीडीसी आकाश चौधरी को मिला अतिरिक्त प्रभार

Begusarai News : बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री के स्थानांतरण के बाद डीडीसी आकाश चौधरी ने जिला पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. जानें पूरी जानकारी.

Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के स्थानांतरण के उपरांत गुरुवार को समाहरणालय में पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान उप विकास आयुक्त, बेगूसराय आकाश चौधरी को जिला पदाधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

आकाश चौधरी ने ग्रहण किया डीएम का अतिरिक्त प्रभार

पदभार हस्तांतरण के दौरान उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने जिला पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

श्रीकांत शास्त्री के कार्यों की हुई सराहना

इस मौके पर अधिकारियों ने श्रीकांत शास्त्री के कार्यकाल के दौरान जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की. अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

नए प्रभार को लेकर अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वहीं, आकाश चौधरी को जिला पदाधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने पर उपस्थित अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा.

Also Read : औरंगाबाद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, अलमारी का लॉक भी टूटा मिला, CCTV से चोरों की तलाश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >