भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

मटिहानी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल बेगूसराय मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार ने विनोदपुर काली स्थान के प्रांगण में कार्यकर्ताओं की बैठक की.

बेगूसराय. मटिहानी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल बेगूसराय मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार ने विनोदपुर काली स्थान के प्रांगण में कार्यकर्ताओं की बैठक की. बैठक में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी का इजहार किया गया. साथ ही संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए घर-घर जाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लाभुको को जानकारी देने की अपील की गयी. इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमिय रंजन पोद्दार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीलेश कुमार मंडल, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राम पुकार सिंह, सदानंद सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री विनय कुमार, अवधेश कुमार एवं सभी मंडल के पदाधिकारी, सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >