बेगूसराय जिला प्रशासन करेगा दिनकर जयंती 2026 का आयोजन, भाग लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में बेगूसराय में 23 सितंबर 2026 को विशेष समारोह का आयोजन हो रहा है. इसमें व्याख्यान, नाट्य मंचन और काव्य सत्र शामिल होंगे. इच्छुक कवि और कलाकार 19 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

Ramdhari Singh Dinkar Jayanti 2026 : बेगूसराय जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितंबर 2026 को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह-2026 के अवसर पर व्याख्यान सत्र, नाट्य मंचन एवं काव्य सत्र का आयोजन किया जाना है.

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Dinkar Jayanti 2026 : कैसे करें आवेदन

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने बताया कि समारोह के विभिन्न सत्रों में भाग लेने के इच्छुक कवि एवं कलाकार अपना आवेदन 19 सितंबर 2026 तक कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय में जमा कर सकते हैं. इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी dacobegusarai@gmail.com पर भेज सकते हैं.

उन्होंने बताया कि काव्य सत्र में भाग लेने वाले कवियों एवं कलाकारों का चयन समारोह के आयोजन से पूर्व जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा. उन्होंने जिले के इच्छुक कवियों एवं कलाकारों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि चयन प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी की जा सके.

Ramdhari Singh Dinkar की 119वीं जयंती मनेगी

बिहार सरकार राजधानी पटना से लेकर बेगूसराय और राज्य के अन्य जिलों में भी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था. दिनकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी को पहचान दिलाई थी. बीसवीं सदी में जिन लेखकों ने हिंदी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीयस्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी, उनमें रामधारी सिंह दिनकर का नाम सर्वोपरि है.

वह एक ऐसे लेखक थे, जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप से मौजूद थी. वह उद्घोष और उद्बोधन के कवि थे, तो प्रेम और सौंदर्य के भी कवि थे. वह सत्ता के करीब थे, तो व्यवस्था के एक आलोचक भी थे.

पटना में दिनकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना के सहयोग से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर ‘दिनकर एक: रंग अनेक’ व्याख्यान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर 2026 को चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना में किया जाएगा. यह कार्यक्रम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :

रामधारी सिंह दिनकर जयंती: संघर्ष भरा बचपन और राष्ट्रकवि के बारे में जानिए दिलचस्प बातें..

राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती : -‘‘पापी है जो देवता समान दिखता है…जैसी पंक्तियों से दिनकर ने सत्ता को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >