गढ़पुरा. प्रसिद्ध शिव नगरी बाबा हरिगिरिधाम में महाशिवरात्रि मेला को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. दूर दराज से आये शिवभक्त श्रद्धालु भगवान भोले की शादी समारोह का एक झलक पाने के लिए उतावला थे. गढ़पुरा रामजानकी ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे एवं रामा दल के साथ जैसे ही शिव की बारात निकली लोगों की हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ी थी. खासकर शिव की बारात में युवाओं की टोली नाचते गाते रात के करीब ग्यारह बजे हरिगिरिधाम पहुंची. मंदिर परिसर में बारात के पहुंचते ही कुछ देर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण जल्द ही बेकाबू भीड़ पर काबू पा लिया गया.
भीड़ नियंत्रण के लिए कई बार पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
अप्रत्याशित भीड़ को संभालने में पुलिस प्रशासन को भी पसीने छूट रहे थे. महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर आयोजित मेले में धाम समिति के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान कलाकारों के द्वारा आकर्षक शिव की बारात से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की गई जो मौजूद भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. भंगिया हमसे नहीं पिसाई ये गणेश के पापा, हे गौरी तोरा दूल्हा के कि भेष बकलोलहा केय, भोला बाबा से बढ़कर के दानी देवताओं में कोई नही है, जेकर नाथ भोले नाथ उ अनाथ कैसे होई समेत विभिन्न भक्ति गीतों के माध्यम से भक्तों का मन मोह लिया. भक्ति जागरण के दौरान पूरी रात लोग झूमते रहे. हलाकी जागरण कार्यक्रम के दौरान कई बार भीड़ बेकाबू हो रहा था. इसपर प्रशासन के द्वारा किसी भी गाने पर नृत्य पर पाबंदी लगा दिया गया इसके अलावे भीड़ नियंत्रण के लिए कई बार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के छूटे पसीने
महाशिवरात्रि के उपरांत बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में गुरुवार को सरकारी पूजन के बाद जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की काफी अधिक भीड़ उमड़ पड़ी थी. जलाभिषेक करने बाले में सबसे अधिक महिला श्रद्धालू थे. एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत दर्जनों मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी महाशिवरात्रि मेले की निगरानी में डटे रहे.विधि-विधान के साथ भगवान शिव व मां पार्वती की हुई शादी
पावन शिव नगरी हरिगिरि धाम में महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर विधि विधान के साथ शिव पार्वती की शादी हुई. शादी समारोह के दौरान पंडितों ने वेद पाठ एवं मंत्रो उच्चारण करते रहे जबकि मौके पर मौजूद महिलाओं ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ पारम्परिक विवाह गीत के साथ शादी सम्पन्न कराया. इस विहंगम दृश्य का एक झलक पाने के लिए शिव भक्त श्रद्धालु उतावला थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
