Begusarai News : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान के अंतर्गत शनिवार को बेगूसराय अंचल के इनियार, पनसल्ला, कामाथान, भैरबार, मेनका, मस्ती फतेहपुर एवं शाहपुर गांवों में पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा की शुरुआत राजशाहीपुर इनियार कला भवन स्थित शहीद कॉमरेड इंद्रदेव सिंह एवं शहीद कॉमरेड उमेश सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.
शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुई पदयात्रा
कार्यक्रम में मौजूद अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा शुरू की गई. इस दौरान विभिन्न गांवों में लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी के अभियान और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई.
1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने की अपील
अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने पदयात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 1 सितंबर को आयोजित दिल्ली रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश के आंदोलनकारी नौजवानों पर लाठी-गोली चलाने, पैलेट गन का इस्तेमाल करने और छात्रों को आतंकवादी बताने जैसी कार्रवाई के खिलाफ लोगों में आक्रोश है.
नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अनिल कुमार अंजान ने नीट पेपर लीक मामले का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से प्रभावित होकर 21 छात्रों को आत्महत्या करनी पड़ी. इसके बावजूद सरकार सत्ता में बनी हुई है. उन्होंने कहा कि 1 सितंबर की दिल्ली रैली के माध्यम से सरकार पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जाएगा.
'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का दिया नारा
अंचल प्रभारी ने कहा कि 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का नारा आज पूरे देश में गुंजायमान हो रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने की अपील की.
पदयात्रा में ये कार्यकर्ता रहे शामिल
पदयात्रा कार्यक्रम में अंचल प्रभारी कॉमरेड अनिल कुमार अंजान के साथ अंचल मंत्री कॉमरेड श्याम बहादुर सिंह, सहायक अंचल मंत्री सुनील कुमार, जयशंकर सिंह, उमेश सिंह, युगेश्वर पासवान, देवेंद्र पंडित, जवाहर शर्मा, कृष्ण बल्लभ सिंह, नंदकुमार सिंह, अर्जुन सिंह, मृत्युंजय कुमार, मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.
Also Read : विश्व आदिवासी दिवस पर औरंगाबाद के बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा में दिखाई कला और संस्कृति की झलक
