दरभंगा ने पटना को छह विकेट और मगध ने तिरहुत को 21 रनों से हराया

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के चौथे दिन के मैच का आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया.

बेगूसराय. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के चौथे दिन के मैच का आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि आप लोग निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें. पहले मैच में पटना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 14.5 में ओवर में पटना की टीम 112 रन बना कर आउट हो गयी. पटना की ओर से स्पर्श कुमार ने सर्वाधिक 42 रन 37 बॉल में बनाया वहीं आशुतोष ने 20 बॉल में 23 रन बनाया. दरभंगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुदल ने 1 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट लिया वहीं अरुणेश ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिया. दरभंगा की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 14 वें ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 112 रन बनाकर जीत अपने नाम किया. दरभंगा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दक्ष ने 25 गेंदों में 38 रन और अयान ने नाबाद रहते हुए 35 बॉल में 39 रन बनाया. पटना की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशु साहिल ने 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिया वहीं सम्यक पाठक ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिया. दरभंगा के अयान और रुदल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया. दूसरे मैच में मगध ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन बना कर मगध की टीम ने तिरहुत को सम्मान जनक लक्ष दिया. मगध की ओर से अतुल विनय शक्ति ने सर्वाधिक 41 रन 26 बॉल में बनाया वहीं आयुष ने नाबाद रहते हुए 20 बॉल में 37 रन बनाया. तिरहुत की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिलाल शाह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिया वहीं आयुष राज ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया. तिरहुत की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 14.3 ओवर में 103 रन बनाकर आल आउट हो गयी. तिरहुत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन सिंह ने 12 गेंदों में 18 रन और अमरकांत ने 20 बॉल में 18 रन बनाया. मगध की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष सिंह ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया वहीं उमेश कुमार ने 2.3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिया. मगध के आयुष सिंह को मैन ऑफ़ द मैच मिला. क्रिकेट प्रतियोगिता के इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, चिरंजीवी, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, क्रिकेट खिलाड़ी मुरारी कुमार, सुमित कुमार, आदि उपस्थित रहे। स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने बखूबी निभाया वहीं उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका शिक्षक सुमित कुमार ने निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >