बेगूसराय: खेत ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों महिलाओं ने ली सदस्यता

बलहा गांव में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के राज्यव्यापी सदस्यता अभियान में सैकड़ों दलित और गरीब महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया गया.

बलहा गांव में खेत ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों महिलाओं ने ली सदस्यता

Begusarai News : डंडारी प्रखंड के कटरमाला दक्षिण पंचायत स्थित बलहा गांव में रविवार को अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के राज्यव्यापी सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों दलित एवं गरीब महिलाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई. अभियान का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने किया.

सैकड़ों महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता

सदस्यता अभियान के दौरान सुशीला देवी, पूनम देवी, सीता देवी, महेश्वरी देवी, शांति देवी, शिरोमणी देवी, पूजा कुमारी, जनार्दन पासवान और वासुदेव राउत सहित दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव रामकुमार तांती, संजय ठाकुर, सत्यनारायण सादा, दायरानी देवी, मनटुन सदा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार दलित, गरीब एवं अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।. साथ ही राज्य में हत्या, लूट, गैंगरेप, अपहरण और सांप्रदायिक घटनाओं में वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि गरीबों को वासभूमि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का अधिकार दिलाने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को वापस लेने तथा माइक्रोफाइनेंस कंपनियों एवं अन्य बैंकों से कर्ज लेने वाली महिलाओं की कर्जमाफी की मांग को लेकर प्रखंड से जिला स्तर तक आंदोलन तेज किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajit Begusarai

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >