Begusarai News : वीरपुर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की वीरपुर अंचल शाखा की ओर से विभिन्न जन मुद्दों को लेकर गुरुवार को पदयात्रा निकाली गयी. अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा वीरपुर पूर्वी और वीरपुर पश्चिमी पंचायत के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां पदयात्रा सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से एक सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया.
छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी का लगाया आरोप
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके अलावा किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं पर अत्याचार, पेपर लीक, चंदा चोरी और कूट-कूटकर भरे भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गयी.
एक सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान
पार्टी नेताओं ने कहा कि इन सभी प्रमुख जन मुद्दों को लेकर एक सितंबर को वीरपुर अंचल से अधिक से अधिक संख्या में लोगों के दिल्ली पहुंचने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
पदयात्रा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता
पदयात्रा में चंद्रभूषण सिंह उर्फ जुलुम सिंह, मनोज कुमार यादव, अजय झा, पंचायत समिति सदस्य सह भाकपा नेत्री रीता देवी, सोनू कुमार सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
