मारुति व मालवाहक ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप एनएच-28 पर मंगलवार की देर शाम मारुति व मालवाहक ट्रक की आमने सामने टक्कर में मारूति चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप एनएच-28 पर मंगलवार की देर शाम मारुति व मालवाहक ट्रक की आमने सामने टक्कर में मारूति चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं अन्य सवार बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल मारूति चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेघड़ा से बछवाड़ा की तरफ जा रही तेज रफ़्तार मारुति गोधना ठाकुरवाड़ी के समीप पहुंची तो बछवाड़ा से तेघड़ा की तरफ जा रही अनियंत्रित मालवाहक मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि मारूति कार के परखच्चे उड़ गये. वहीं टक्कर के बाद मारुती कार में आग लग गयी. टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से मारूति कार में चालक समेत सवार को बहार निकाला. और घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया. साथ ही घायल मारूति चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशामक दास्तां व बछ्वाड़ा थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मारुति कार में लगी आग को बुझाते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया. वही टक्कर के बाद मालवाहक मिनी ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >