एसबीएसएस कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Begusarai News : बेगूसराय के एसबीएसएस कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों और शिक्षकों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Begusarai News : बेगूसराय स्थित एसबीएसएस कॉलेज में भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था.

प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर एलएनएमयू सीनेट सदस्य विजय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नीलेश कुमार, डॉ. रूचि, डॉ. स्वाति, डॉ. रंजना, डॉ. आरुणि, डॉ. विद्यासागर, डॉ. जयराम प्रसाद तथा महाविद्यालय के अकाउंटेंट धीरज कुमार उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सामूहिक प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सामूहिक प्रसारण देखा गया. इसके बाद उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासित जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता ही नशे जैसी गंभीर सामाजिक समस्या का प्रभावी समाधान है.

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक ज्योति, मौसम, रश्मि, प्रिंस, दिलखुश, सचिन और खुशी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाजहित में नशामुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित लोगों ने समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प दोहराया.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >