बेगूसराय में वर्चस्व और रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, दो गिरफ्तार

नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में वर्चस्व और रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

Begusarai News : नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में बुधवार की शाम वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आयी है. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद होने का दावा

मामले को लेकर प्रथम पक्ष के नीतीश कुमार और दूसरे पक्ष के राजा कुमार ने एक-दूसरे के खिलाफ नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये गये आवेदन में दोनों पक्षों ने विवाद की वजह रुपये के लेन-देन को बताया है. हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार विवाद की असली वजह अवैध शराब के कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई बतायी जा रही है.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

शराब के धंधे को लेकर मुखबिरी का शक

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग कथित रूप से अवैध शराब बेचने के धंधे से जुड़े हैं. दो दिन पूर्व नयागांव थाना पुलिस ने राजा कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की थी. राजा को शक था कि यह छापेमारी नीतीश कुमार की मुखबिरी के कारण हुई है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी.

मारपीट के दौरान गोलीबारी की भी सूचना

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान इलाके में गोलीबारी होने की बात भी सामने आयी है. घटना में नीतीश कुमार और पांडव कुमार के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद दोनों को नयागांव थाने लाया गया.

Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी

दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से नीतीश कुमार और पांडव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डीएसपी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 आनंद पांडेय और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की. टीम ने घटनास्थल से घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया. डीएसपी आनंद पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >