मछली खरीदने के दौरान ग्राहक व दुकानदार में झड़प, दो घायल

फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बारो दक्षिणी नगर परिषद बरौनी वार्ड 31 में देर शाम मछली खरीदारी के दौरान ग्राहक एवं दुकानदार में पानी छीटा पड़ने को लेकर झड़प हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बरौनी. फुलवड़िया थाना��्षेत्र अंतर्गत बारो दक्षिणी नगर परिषद बरौनी वार्ड 31 में देर शाम मछली खरीदारी के दौरान ग्राहक एवं दुकानदार में पानी छीटा पड़ने को लेकर झड़प हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त मामले में ग्राहक और मछली व्यवसायी में झड़प के दौरान दो ग्राहक के घायल होने की सूचना है. घटना की सूचना का बाद फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गये. वहीं पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर सिंह ने बताया घटना स्थल पर माहौल बिलकुल सामान्य है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारों के मुताबिक दोनों पक्ष के विवाद में अमरपुर बिचला टोला निवासी दीपक कुमार और राजा कुमार को काफी चोटें आई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. लोगों के मुताबिक घटनास्थल बहुत ही संवेदनशील जगह है बराबर इस प्रकार की घटनाएं इस क्षेत्र के लिए सामान्य बात है. घटनास्थल वाले इलाके में खुलेआम प्रतिबंधित देशी विदेशि शराब सहित अन्य नशीला मादक पदार्थ की खरीद बिक्री होते रहती है. घटनास्थल वाले जगह पर आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होते रहता है. महिला और सभ्य लोगों का इस रास्ते से होकर गुजरना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है. स्थानीय लोगों ने उक्त इलाके में सख्त कार्यवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >