छौड़ाही. अंचल क्षेत्र के मालपुर पंचायत अंतर्गत श्यामपुर चनहा में गुरुवार को खेलने के क्रम में एक बालक की मौत गहरे पानी मे चले जाने से हो गयी. इसकी खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई. घटना स्थल पर घटना की जानकारी सुन चारों तरफ से लोग जमा हो गए. ग्रामीणों के द्वारा गढ्ढे से बच्चों को निकालने के बाद उसकी पहचान श्यामपुर गांव निवासी जगत सहनी के 3 वर्षीय नाती अंकुश कुमार पिता कुंदन सहनी के रूप में किया गया. माता तेतरी देवी का रो-रो कर हाल बुरा है. विलाप करती हुई कहती कोन मुंह लय के जैवेय ससुराल. मृतक बच्चों की मां का विलाप सुनकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भावुक हो रहे थे. मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी लिया. अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने दूरभाष पर बताया कि जानकारी मिली है. घटना स्थल पर कर्मी को भेजा गया है. पोस्टमार्टम होने के बाद ही सरकारी सुविधा प्रदान किया जाएगा.
श्यामपुर के चनहा चौर मैं डूबने से बच्चे की हुई मौत

श्यामपुर के चनहा चौर मैं डूबने से बच्चे की हुई मौत
Copied link
अंचल क्षेत्र के मालपुर पंचायत अंतर्गत श्यामपुर चनहा में गुरुवार को खेलने के क्रम में एक बालक की मौत गहरे पानी मे चले जाने से हो गयी.