घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकद की चोरी

थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत में वार्ड संख्या 4 में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से समान लेकर फरार हो गया.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत में वार्ड संख्या 4 में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से समान लेकर फरार हो गया.चोरी की घटना को लेकर पीड़ित गोधना निवासी चंदन पासवान की पत्नी पूजा कुमारी ने बछ्वाड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत किया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक घर से बाहर अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, जब मैं 9 अप्रैल को वापस अपने घर आई तो बाहर के दरवाजा पर ताला बंद था जब मैं ताला खोलकर अंदर गयी तो देखी कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था. अंदर का समान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है.

बछवाड़ा थाना क्षेत्र की गोधना पंचायत में वार्ड-4 की घटना

साथ ही घर में रखा गोदरेज का ताला भी लुटा हुआ और गोदरेज में रखा समान बिखरा हुआ है.जब मैं खोजबीन की तो पाई कि सोने का 3 जोड़ा झुमका 3 भड़ी,2 जोड़ा मांग टीका 1 भड़ी, 1 नथिया 5 ग्राम,1 सिकड़ी 12.5 ग्राम,1 अंगूठी 2.5 ग्राम 2 कान की बाली 5 ग्राम,3 जितिया 5 ग्राम चांदी की 3 पायल,1 लॉकेट,1 जोड़ा कंगन,4 सिक्का कुल वजन 500 ग्राम,एक एलसीडी 32 इंच और नगद 20 हजार रुपए गायब है.घटना को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हुआ है छानबीन किया जा रहा. जल्द ही चोर समेत चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >