मंसूरचक. प्रखंड संसाधन केंद्र मंसूरचक में नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ किरण मंडल ने विधिवत रूप से अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया.पिछले दिनों तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय को पदोन्नति करते हुयें बेगूसराय का डीपीओ बनाया गया.उनके स्थानांतरण, पदोन्नति होने के बाद मंसूरचक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त रह गया था.विभागीय पत्र के आलोक में सुनील कुमार राय ने किरण मंडल को प्रभार सौंपा.डीपीओ सुनील कुमार राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुयें कहा कि मंसूरचक के शिक्षक -शिक्षिका काफी ही लगन शीलता के साथ विभागीय निर्देश आदेश का पालन करते हुयें अपने कर्म कर्तव्य का पालन करते रहे हैं.इसके लिए सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को साधुवाद देता हूं.उन्होने कहा ठीक उसी तरह नये पदभार संभाली किरण मंडल जी के साथ भी सभी शिक्षक-शिक्षिका समय-समय पर विभागीय निर्देश, आदेश का पालन करते हुयें शिक्षा का अलख जगाते रहेंगे.सुनील कुमार राय ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुयें कहा कि यहां के शिक्षा प्रेमी,जनमानस का जो स्नेह, सहयोग मिली हैं उसे कदापि नहीं भुलाया जा सकता हैं. पदभार संभालने के साथ ही बीईओ किरण मंडल ने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओ से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई समझौता किसी भी परिस्थिति में नहीं होगी.बच्चो को समुचित शिक्षा दान करना शिक्षकों का प्रथम दायित्व है.शेष काम के लिए किन्हीं को कोई परेशानी होगी तो दूरभाष पर या स्कूल समयावधि समाप्ति के बाद मिल सकते हैं.उक्त अवसर पर लेखापाल अरबिन्द कुमार, मध्याह्न भोजन प्रभारी विपुल कुमार, शिक्षक सुजीत कुमार गुप्ता,अमर कुमार आनंद, अब्दुल कादिर, अबुल हसन,अविनीश कुमार सहित अन्य शिक्षा प्रेमी उपस्थित थें.
नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ किरण मंडल ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण की

नये बीईओ पदभार ग्रहण करते लोगों ने मिथिला की परंपरागत सम्मान से सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network
Copied link
मंसूरचक प्रखंड में बीपीआरओ किरण मंडल ने नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का लिया संकल्प।