Begusarai News : लहेरी धर्मशाला से संदिग्ध स्थिति में मिली महिला की लाश

Begusarai News : जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित लहेरी धर्मशाला से एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में बरामद की गयी है.

बेगूसराय. जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित लहेरी धर्मशाला से एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में बरामद की गयी है. मौके पर से पुलिस ने महिला का चप्पल, थैला, टूटी हुई चूड़ी एवं मोबाइल भी बरामद किया गया है. महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त स्थिति में पाया गया. मृतका की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा निवासी चितरंजन सिंह की पत्नी गनीता देवी (40) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त महिला जिला मुख्यालय के हेमरा मुहल्ले में एक डॉक्टर के घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी. पति रिफाइनरी में मजदूरी करता है तथा दोनों रतनपुर मोहल्ले में रहते हैं जबकि लाश इन दोनों इलाकों से दूर शहर के स्टेशन रोड स्थित लहेरी धर्मशाला से मिली है तो सवाल उठ रहा है कि महिला वहां पहुंची कैसे.

हेमरा मुहल्ले में एक डॉक्टर के घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी मृत महिला

मृतका के पति ने बताया कि डॉक्टर के यहां पार्टी की बात कहकर दो दिन से घर नहीं आयी थी. बीते रात पति-पत्नी के बीच बहस भी हुई थी. आज सुबह परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई की लाश धर्मशाला कैंपस से बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित करवा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है. मृतका के शरीर पर कोई चोट या कोई अन्य निशान नहीं मिला है, जिससे शक हो रहा है कि हार्ड अटैक से मौत हुई होगी. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र रात में असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है. हो सकता है कि गलत लोगों के चंगुल में फंसकर घटना हुई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा. नगर थाना के दारोगा रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे तो महिला का शव पड़ा था. कपड़े अस्त-व्यस्त थे, चप्पल और मोबाइल बरामद किया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >