महिला आरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा : कांग्रेस

महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे राजनीतिक छलावे व दिखावे के विरोध में शनिवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में हड़ताली चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

बेगूसराय. महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे राजनीतिक छलावे व दिखावे के विरोध में शनिवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में हड़ताली चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके राजनीतिक भागीदारी की हमेशा से पक्षधर रही है. लोकसभा में वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है और इसे चुनावी मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है, तो बिना किसी परिसीमन और बहानेबाजी के वर्तमान लोकसभा और विधानसभाओं में तुरंत प्रभाव से महिला आरक्षण लागू करते हुए पचास प्रतिशत आरक्षण लागू करें. केवल कानून बनाकर उसे ठंडे बस्ते में डाल देना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है और मोदी सरकार अपना जनाधार खिसकने के कारण जानबूझकर महिला आरक्षण विधेयक पर राजनीतिक साजिश के तहत चुनावी मुद्दा बनाने में लगी हुई है. कांग्रेस पार्टी ने देश का सबसे पहला महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य प्रमुख पदों पर महिलाओं को बैठाकर उनको सम्मान और अधिकार देने का कार्य किया है. कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने मोदी सरकार के इस दोहरे चरित्र की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिला सम्मान के नाम पर हो रही राजनीति को बंद करने की मांग की. इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लखन पासवान, चुनचुन राय, रामानंद सिंह, कृष्णनंदन राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवनीश कुमार, छात्र नेता निशांत सिंह, राहुल कुमार, सुबोध कुमार, राजदेव पासवान, सुबोध सिंह, राजीव सिंह, अनिल सिंह, संजय सम्राट, अशोक सिंह, मो मतीन, रणजीत कुमार, राकेश सिंह, ओम कुमार, राजा कुमार, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, गोपाल कुमार, जीडी कालेज अध्यक्ष रविश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >