बेगूसराय में संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा ने बांटे कलश, गांव-गांव निकलेगी यात्रा

Begusarai News : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बेगूसराय भाजपा ने कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. जानिए इसका मुख्य उद्देश्य क्या है.

Begusarai News : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती समारोह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बेगूसराय जिला की ओर से गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों को कलश वितरित किए गए. मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास के महान विचारों, जीवन और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे.

समानता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है संत रविदास का जीवन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज में समानता, भाईचारा, मानवता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है. उन्होंने अपने कर्म और विचारों के माध्यम से जाति-पाति एवं सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र के सम्मान का संदेश दिया.

हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा संत रविदास का संदेश

विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि संत रविदास का संदेश किसी एक वर्ग या समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय अपने जीवन में आत्मसात किया जाए. कलश यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनके विचारों और जीवन संदेश को पहुंचाने का कार्य करेंगे.

Also Read : औरंगाबाद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, अलमारी का लॉक भी टूटा मिला, CCTV से चोरों की तलाश

केवल धार्मिक आयोजन नहीं, सामाजिक संदेश पहुंचाने का भी उद्देश्य

जिला भाजपा उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं जिला महामंत्री कुंदन भारती ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित होने वाली कलश यात्राओं का उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करना नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना भी है. उन्होंने कहा कि यात्राओं के दौरान लोगों को उनके जीवन संघर्ष, आध्यात्मिक चिंतन और समाज सुधार के कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा.

650वीं जयंती को बताया सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण अवसर

भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मोहन पप्पू एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती समाज में सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

Also Read : औरंगाबाद के हसपुरा में जर्जर सड़क को लेकर युवाओं का आंदोलन, व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर शुरू किया रोड बनाओ अभियान

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे संत रविदास के विचार

जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष सुमित सनी ने कहा कि भाजपा व्यापक जनभागीदारी के साथ इस अवसर को मना रही है और संत रविदास के आदर्शों एवं विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

राकेश पांडे ने किया कार्यक्रम का संचालन

कलश वितरण कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडे ने किया. इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया.

Also Read : औरंगाबाद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, अलमारी का लॉक भी टूटा मिला, CCTV से चोरों की तलाश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >