बेगूसराय में बीहट के स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 700 बच्चों के बीच बांटे गए फलदार पौधे

Begusarai News : राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 700 बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. जानिए पूरी खबर.

Begusarai News : पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान और बच्चों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट में शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण सह पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मिशन हरियाली नूरसराय के सहयोग से किया गया. इस दौरान विद्यालय के 700 विद्यार्थियों के बीच कुल 700 फलदार पौधों का वितरण किया गया.

400 अमरूद, 150 कटहल और 150 शरीफा के पौधे बांटे

विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच 400 अमरूद, 150 कटहल और 150 शरीफा के पौधे वितरित किए गए. पौधे प्राप्त करने के बाद सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. विद्यार्थियों ने अपने-अपने पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी ली.

इको क्लब और बाल संसद ने निभाई सक्रिय भूमिका

विद्यालय की वरिष्ठ स्नातक शिक्षिका अनुपमा सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में इको क्लब, बाल संसद, ग्रीन क्लब एवं सभी हाउस लीडर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ प्रत्येक पौधे को परिवार और विद्यालय से जोड़ना तथा दीर्घकालिक हरित संस्कृति को बढ़ावा देना है.

Also Read : तय मार्ग से निकलेगा जुलूस, सोशल मीडिया से सावधान रहने की अपील, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बीडीओ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की पहल की सराहना

बरौनी प्रखंड के बीडीओ अनुरंजन कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की. उन्होंने इसे बच्चों में पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने वाला प्रेरक प्रयास बताया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को कम उम्र से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Also Read : औरंगाबाद: कुटुंबा के दक्षिणी क्षेत्र के अन्नदाता बेहाल, समय पर बारिश नहीं होने से सूख रही है धान की फसल

बच्चों के हाथों संवारे पौधे बनेंगे हरित विरासत

प्रधानाध्यापक रंजन कुमार और कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ स्नातक शिक्षिका अनुपमा सिंह ने कहा कि बच्चों के हाथों लगाए और संवारे गए ये पौधे सुरक्षित पर्यावरण के भविष्य की हरित विरासत हैं. वहीं मिशन हरियाली नूरसराय के संस्थापक सदस्य राजीव रंजन भारती ने कहा कि बच्चों का उत्साह इस अभियान को और व्यापक बनाने की प्रेरणा देता है.

कार्यक्रम में शिक्षक और स्वयंसेवी शिक्षिका रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शिक्षिका पूनम कुमारी, गौरव रौशन, नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रभा, संजीत कुमार पोद्दार, स्वयंसेवी शिक्षिका अर्चना कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.

Also Read : औरंगाबाद: रेपुरा में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, बक्सा तोड़कर जेवरात व नकदी ले उड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >