Bihar News: बेगूसराय में दो सगे मासूम भाइयों का गड्ढे में मिला शव, माता-पिता में नौ साल से चल रही थी अनबन

Bihar News: बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में पानी भरे चिमनी के गड्ढे में दो बच्चों के शव मिलने पर गांव में सनसनी फ़ैल गयी. बाद में शव की पहचान अयोध्याबाड़ी निवासी सिकंदर यादव के दोनों पुत्र हिमांशु कुमार छह वर्ष तथा हर्ष कुमार चार वर्ष के रूप में की गयी.

Bihar News: बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में पानी भरे चिमनी के गड्ढे में दो बच्चों के शव मिलने पर गांव में सनसनी फ़ैल गयी. बाद में शव की पहचान अयोध्याबाड़ी निवासी सिकंदर यादव के दोनों पुत्र हिमांशु कुमार छह वर्ष तथा हर्ष कुमार चार वर्ष के रूप में की गयी. शव की पहचान होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया.

दोनों बच्चे की मां खुशबू कुमारी दहाड़ मार मार कर रो रही थी. दो बच्चों का शव मिलने की चर्चा सुनते ही घटना स्थल की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े. लोगों के बीच तरह की चर्चाएं हो रही थी. हर लोग बच्चे की लाश को गढ्ढे में मिलने को लेकर अपने-अपने तरीके से शंका जाहिर करते नजर आए.

दोनों बच्चे एक दिन पहले से थे गायब

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे एक दिन पूर्व से ही गायब हो गया था. पुत्र की खोजबीन बच्चे की मां के द्वारा चारों ओर की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार को पूर्वाह्न में चिमनी के तरफ जा रहे ग्रामीण को चिमनी के बने गढ्ढे में बच्चे की लाश नजर आयी, तो शोरगुल शुरु हुआ. फिर जब यह खबर गायब बच्चे के माता पिता तक पहुंची तो शव की पहचान कर ली गयी.

Also Read: बिहार में 12वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दे दी जान, जानें कोचिंग से लौटने के बाद क्यों उठाया खौफनाक कदम?

बच्चों के मां और पिता में नौ साल से चल रही थी अनबन

ग्रामीणों की मानें तो दोनों बच्चे के माता-पिता में नौ साल से अनबन चल रही थी. मां खूशबू कुमारी नौ साल से बच्चों को लेकर नैहर में ही रह रही थी. कुछ दिन पूर्व ही अपने पति के साथ रहने अपने ससुराल अयोध्याबाड़ी आयी थी. इसी बीच में यह घटना घटी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >