बेगूसराय में 89 ग्राम स्मैक,एक मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

Bihar Crime News: बेगूसराय जिला के बरौनी गढ़हरा थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सूखा नशा स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

Bihar Crime News: ( नीरज कुमार ) बेगूसराय जिला के बरौनी गढ़हरा थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सूखा नशा स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राम ने बताया कि एसपी बेगूसराय के निर्देश पर सूखा नशा की रोकथाम, अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून की सफलता को लेकर गढ़हरा थानाक्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

इसी क्रम में शुक्रवार की देरात सूचना की एक मोटरसाइकिल सवार युवक सूखा नशा स्मैक खरीद बिक्री के लिए राजवाड़ा 61 स्पेशल गुमती के आसपास पहुंचने वाला है. मिली सूचना को वरीय पदाधिकरी सूचित करते हुए मजिस्ट्रेट के साथ राजवाड़ा चिन्हित स्थल पर पहुंचकर संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में लेकर पुलिस शुरू किया और युवक के शरीर की तलाशी ली गई.

एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया

जिसमें युवक के पास लगभग ग्यारह ग्राम स्मैक बरामद किया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत गढ़हरा लोको काॅलोनी क्वार्टर नंबर 205 निवासी सत्यनारायण सिंह उर्फ सतन के 31 वर्षीय जितेन्द्र कुमार राय उर्फ कारू को 10. 89 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया.

वहीं पुछताछ के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज ने स्मैक खरीद बिक्री कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. साथ ही उसने बताया कि पुड़िया स्मैक दो सौ रूपया में बेचता है और ग्राहक को मोबाईल के माध्यम से जगह पर बुलाया जाता है.

जानकारों के मुताबिक शराबबंदी कानून लागू होने के बाद बिहार के सभी जिले में सूखा नशा ने बहुत तेजी से पांव पसार रहा है. यह नशा काफी खतरनाक है. जिसमें अधिकतर 14 वर्ष से 20 वर्ष का युवा इस नशा के आदी हो रहे हैं. और मांसिक रोग का शिकार भी हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >