बेगूसराय अपडेट: जानिए स्वास्थ्य से लेकर शहर में होने वाले बड़े कार्यक्रम की जानकारी

बेगूसराय में आज 6 मई को शहर में स्वास्थ्य सेवाएं के लिए भी ड्यूटी शेड्यूल जारी की गई है. साथ ही मंदिरों में नियमित आरती हो रही है, वहीं शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी निर्धारित हैं.

Begusarai News: शहर में आज यानी बुधवार को सदर अस्पताल बेगूसराय में इमरजेंसी सेवाएं तीन शिफ्ट में संचालित होंगी. सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. राहुल चौधरी ड्यूटी पर रहेंगे. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डॉ. ब्रजेश मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक डॉ. अजीम इमरजेंसी सेवाएं संभालेंगे.

जनरल OPD का समय

जनरल ओपीडी में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. लता नायक मरीजों को देखेंगी. वहीं दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डॉ. सोना की ड्यूटी रहेगी.

महिला OPD में डॉक्टरों की तैनाती

महिला ओपीडी में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. आशा सेवाएं देंगी. दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डॉ. शिवांगी तैनात रहेंगी, जबकि रात 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक डॉ. शिवांग ड्यूटी संभालेंगे.

शिशु रोग OPD

शिशु रोग विभाग में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. कृष्ण बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डॉ. प्रवीण की ड्यूटी तय की गई है.

ऑर्थो और सर्जरी OPD

ऑर्थो और सर्जरी विभाग में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. बिमलेश उपलब्ध रहेंगे. इसके बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डॉ. ब्रजेश मरीजों को देखेंगे.

नेत्र रोग OP

नेत्र रोग विभाग में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. राज नंदनी की ड्यूटी लगाई गई है.

लोगों से अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अस्पताल जाने से पहले समय सारणी जरूर देखें. ताकि उन्हें इलाज कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

आज के प्रशासनिक कार्यक्रम

आज सुबह 10:00 बजे से जिलाधिकारी का क्षेत्र भ्रमण प्रस्तावित है. वहीं दोपहर 12:30 बजे आईसीडीएस विभाग की बैठक आयोजित की जाएगी.

काली मंदिर में पूजा-अर्चना का समय

बेगूसराय के प्रसिद्ध काली स्थान मंदिर में आज विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. मंदिर का पट सुबह 4:30 बजे खुलेगा। सुबह 5:00 बजे श्रृंगार और आरती होगी, जबकि शाम 6:30 बजे संध्या आरती का आयोजन होगा। मंदिर रात 10:00 बजे बंद कर दिया जाएगा.

Also Read: अनंत सिंह की मौजूदगी में समारोह बना हथियार शो, वीडियो वायरल होते ही बढ़ीं मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >