बेगूसराय में 30 जुलाई को होगी उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

Begusarai News : बेगूसराय में 30 जुलाई को उर्दू भाषा कोषांग द्वारा एक प्रोत्साहन पुरस्कार वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता मैट्रिक से स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए है.

Begusarai News : उर्दू भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने तथा उनकी वक्तृत्व एवं लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला उर्दू भाषा कोषांग, बेगूसराय द्वारा 30 जुलाई 2026 को प्रोत्साहन पुरस्कार वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में होगा. यह आयोजन उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, पटना के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है.

मैट्रिक से स्नातक स्तर तक के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

प्रतियोगिता में जिले के मैट्रिक, इंटर, स्नातक एवं समकक्ष स्तर पर अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. इच्छुक प्रतिभागियों को अपने-अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 20 जुलाई 2026 तक जिला उर्दू भाषा कोषांग, बेगूसराय में जमा करना होगा.

कार्यालय से मिलेगा आवेदन पत्र और विषयों की जानकारी

आवेदन प्रपत्र तथा प्रतियोगिता से संबंधित विषयों की जानकारी कारगिल विजय सभा भवन के ऊपरी तल स्थित जिला उर्दू भाषा कोषांग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति-पत्र

प्रतियोगिता के प्रत्येक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ-आठ छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे.

30 जुलाई को सुबह 9 बजे तक दर्ज करानी होगी उपस्थिति

उर्दू अनुवाद पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को 30 जुलाई को सुबह 9 बजे तक कारगिल विजय सभा भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मो. गालिब हुसैन अंसारी तथा मो. नेहाल उद्दीन से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : हरनौत में दिनदहाड़े साइकिल चोरी की कोशिश नाकाम, भागते समय संदिग्ध की जेब से गिरा बैंक पासबुक



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >