Begusarai Trains Cancelled : बेगूसराय में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर. अगर आप भी रोज ट्रेन से सफ़र करते है तो अब आपकी परेशानी बढ़ने वाली है. मोकामा के पास गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक राजेंद्र पुल पर नए रेल पुल को मुख्य रेल लाइन से जोड़ने का काम किया जाना है. इस नए पुल से होकर सामान्य रूप से रेल परिचालन शुरू करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य करने का निर्णय लिया है. इसके लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. इस दौरान बरौनी जंक्शन होकर चलने वाली 47 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी. इसके अलावा कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा.
राजेंद्र पुल पर नए रेल पुल को जोड़ा जाएगा
इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, मोकामा जंक्शन, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेंद्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने का काम किया जाएगा.
दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेंद्र पुल पर डबल लाइन के साथ नए पुल को जोड़ने का काम होगा. इसके साथ ही दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य रेल लाइन का कनेक्शन भी जोड़ा जाएगा.
21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा प्री-एनआई काम
इस काम को पूरा करने के लिए 21 सितंबर से प्री-एनआई का काम शुरू होगा. इसके बाद 4 अक्टूबर को एनआई का काम पूरा किया जाएगा. काम के दौरान ट्रेनों के परिचालन में बदलाव रहेगा. कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा और कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशन से ही चलाया या समाप्त किया जाएगा.
26 सितंबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उन ट्रेनों की सूची जारी की है जो इस अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी:
- जयनगर-पटना एक्सप्रेस: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द.
- सहरसा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द.
- हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द.
- भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (अप व डाउन): 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द.
- मऊ-कोलकाता एक्सप्रेस : 23 सितंबर
- लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस,कोलकाता-मऊ एक्सप्रेस : 24 सितंबर
- हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस : 25 व 30 सितंबर
- 26 सितंबर को रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस, जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस, हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलेंगी.
27 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनें रद्द
इसी प्रकार 27 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों पर परिचालन रूट या शेड्यूल में बदलावा रहेगा.
- 27 सितंबर को दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 28 सितंबर को सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस और कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस नहीं चलेंगी.
- 29 सितंबर को कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भी कई ट्रेनें रद्द
30 सितंबर को मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस और दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
- 1 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस, कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस, टाटानगर-थावे एक्सप्रेस और पुरी-जयनगर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
- 2 अक्टूबर को सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, टाटा-थावे एक्सप्रेस और कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
- 3 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, थावे-टाटानगर एक्सप्रेस और जयनगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
- 4 अक्टूबर को सियालदह-बलिया, जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस और थावे-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
कनेक्टिविटी-यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
रेलवे प्रशासन द्वारा इस अवधि के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह रद्द करने, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने तथा कई ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ कर चलाने का निर्णय लिया गया है.
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण और कनेक्टिविटी के इस कार्य के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन में यह बदलाव किया गया है.
348 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
रेल प्रशासन के मुताबिक इस काम की वजह से करीब 348 ट्रेनों के परिचालन रूट या शेड्यूल पर असर पड़ा है. इसी लिए परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है. ऐसे में रेलवे ने इस रूट के यात्रियों से अपील की है कि वह घर निकलने से पहले यात्री 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें. इससे सफर की योजना बनानाआसान हो जाएगा, अन्यथा बिना ट्रेन की स्थिति जांचे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
