Begusarai Road Accident : (बिपिन राज) बेगूसराय जिले के एनएच-31 पर बीहट रतन चौक के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
साइकिल सवार की मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल सवार रमेश पासवान को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराती हुई पेड़ से जा टकराई.
कई वाहन भी चपेट में आए
हादसे में कार ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार और एक फॉर्च्यूनर को भी टक्कर मार दी. गनीमत रही कि फॉर्च्यूनर और दूसरी कार में उस समय कोई सवार नहीं था.
छह घायल अस्पताल में भर्ती
घायलों को एफसीआई पुलिस ने बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. घायलों में विपिन कुमार सिंह, अमित कुमार, अंशु सिंह, त्रिवेणी देवी, गीता देवी और सोनी देवी शामिल हैं.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
Also Read : सीवान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 278 कार्यपालक सहायकों का सामूहिक तबादला
