बेगूसराय के 3 खिलाड़ियों का सीके नायडू ट्रॉफी कैंप के लिए चयन, शिवम-आयुष समेत युवराज को मौका

बेगूसराय के तीन युवा क्रिकेटरों, युवराज कुमार, आयुष कुमार और शिवम कुमार का अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के लिए कोचिंग कैंप में चयन हुआ है. यह जिले के क्रिकेट के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है.

CK Nayudu Trophy : बीसीए ने 2026-27 घरेलू सत्र के लिए अंडर-23 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप की पहली शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है. खिलाड़ियों का दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर को होगा. अंडर-23 सी के नायडू ट्रॉफी के कोचिंग कैंप के लिए बेगूसराय जिले के कुल 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

चयनित खिलाड़ियों में युवराज कुमार, आयुष कुमार और शिवम कुमार शामिल हैं. उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दी.

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के लिए गौरव का क्षण

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि जिले के 3 प्रतिभावान खिलाड़ियों का सीके नायडू ट्रॉफी कोचिंग कैंप के लिए चयन होना बेगूसराय क्रिकेट के लिए गौरव की बात है. यह उपलब्धि जिले में क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और खेल के बेहतर माहौल को दर्शाती है.

संघ के पदाधिकारियों ने जताई खुशी और दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों के चयन पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, निराला कुमार, प्रेम रंजन पाठक, मुकेश कुमार पप्पू, प्रतीक भानु, विश्वजीत कुमार, राम कुमार, ललन कुमार, शोभित पासवान, प्रेम रंजन पाठक, दिलजीत कुमार सहित जिला क्रिकेट संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं सभी खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

बिहार की अंडर-23 टीम में जगह बनाने की उम्मीद

सभी ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी कैंप में शानदार प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम रोशन करेंगे और आगे बिहार की अंडर-23 टीम में अपनी जगह बनाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >