बेगूसराय DTO ऑफिस में निगरानी की छापेमारी, रिश्वत लेते क्लर्क और दलाल गिरफ्तार

Begusarai News: बेगूसराय डीटीओ कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक क्लर्क और कथित दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर 6 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है.

Begusarai News (विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट)

बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ ऑफिस) में छापेमारी की. वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में डीटीओ ऑफिस के क्लर्क संजय कुमार और उसके कथित दलाल शिवानंद झा को निगरानी टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

गाड़ी ट्रांसफर करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी सत्यम कुमार से गाड़ी ट्रांसफर करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. इसके बाद सत्यम कुमार ने 22 मई को निगरानी विभाग पटना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के सत्यापन और जांच के बाद कांड संख्या 63/26 के तहत निगरानी विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई.

निगरानी की टीम ने दोनों को किया गिरफ्तार

डीएसपी रंजीत कुमार निराला के नेतृत्व में पहुंची निगरानी टीम ने बेगूसराय डीटीओ कार्यालय में छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा.

फिलहाल निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार क्लर्क और दलाल से सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है. वहीं दोनों आरोपियों को पटना ले जाने की तैयारी के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

डीटीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार को लेकर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग में फैले दलाल तंत्र और भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पैसे दिए कार्यालय में आम लोगों का काम कराना मुश्किल हो गया था. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

Also Read: हसनपुर चीनी मिल में किसानों की समस्याओं पर मंथन, GM अशोक मित्तल ने दिया समाधान का भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >