बेगूसराय में प्यासे राहगीरों का फूटा गुस्सा, बंद पड़े प्याऊ को ‘श्रद्धांजलि’ देकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Begusarai News : बेगूसराय के पनहांस चौक स्थित बंद पड़े प्याऊ को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्याऊ को प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी. लोगों ने दीप और अगरबत्ती जलाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द प्याऊ चालू करने की मांग की.

Begusarai News : बेगूसराय के पनहांस चौक स्थित बंद पड़े प्याऊ को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्याऊ को प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी. लोगों ने दीप और अगरबत्ती जलाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द प्याऊ चालू करने की मांग की.

श्रद्धांजलि सभा कर जताया विरोध

स्थानीय लोगों ने वीर कुंवर सिंह चौक पर कई दिनों से बंद पड़े प्याऊ के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बंद प्याऊ को भावभीनी विदाई दी. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी नहीं मिलना बेहद दुखद है.

“हाथी का दांत बन गया है प्याऊ”

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए समीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रचंड गर्मी में प्यास से परेशान राहगीर जब उम्मीद भरी नजरों से प्याऊ की ओर देखते हैं, तो बंद पड़ा यह प्याऊ मुंह चिढ़ाता नजर आता है. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह चौक शहर का बेहद व्यस्त चौराहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं.

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक प्याऊ को चालू नहीं कराया गया. गर्मी में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि मजबूर होकर उन्हें श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपनी नाराजगी जाहिर करनी पड़ी.

जल्द मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से युद्ध स्तर पर प्याऊ की मरम्मत कर उसे जल्द चालू कराने की मांग की. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौजूद रहे.

Also Read : शेखपुरा नगर परिषद की सियासत गरम मंगलवार को होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >