बेगूसराय में 5.5 लाख मुआवजे के बाद उठा डिलीवरी बॉय का शव, विधायक के हस्तक्षेप से सुलझा विवाद

Begusarai News : बीहट स्थित रिलायंस स्मार्ट मार्ट के डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार की मौत के बाद मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया. रिलायंस रिटेल की सहायक ग्रैब कंपनी द्वारा अतिरिक्त मुआवजा राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

Begusarai News : (बिपिन राज) बीहट स्थित रिलायंस स्मार्ट मार्ट के डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार की मौत के बाद मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया। रिलायंस रिटेल की सहायक ग्रैब कंपनी द्वारा अतिरिक्त मुआवजा राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

विधायक के हस्तक्षेप से बनी सहमति

मामले को सुलझाने में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके हस्तक्षेप और लगातार प्रयासों के बाद कंपनी और मृतक के परिजनों के बीच सहमति बन सकी। इसके बाद कंपनी ने मृतक के परिजनों के खाते में पांच लाख रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी।

पहले मिले थे केवल 50 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार कंपनी ने एक दिन पहले बतौर मुआवजा 50 हजार रुपये मृतक के खाते में भेजे थे। परिजनों और अन्य डिलीवरी कर्मियों ने इस राशि को अपर्याप्त बताते हुए विरोध शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

रातभर स्मार्ट मार्ट गेट पर चला धरना

पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव रिलायंस स्मार्ट मार्ट के गेट पर रखकर परिजन और डिलीवरी कर्मी बुधवार रात से ही धरने पर बैठ गए थे। वे कंपनी के वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और सम्मानजनक मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। विरोध प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संभाली स्थिति

मौके पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, गोविंद कुमार, सदर-2 डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति, जीरोमाइल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, जीरोमाइल सहायक थाना प्रभारी मनीष कुमार तथा नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी के प्रयास से मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया गया.

मुआवजा मिलने के बाद अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ शव

कंपनी द्वारा कुल 5.50 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद मुकेश कुमार के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. घटना के बाद डिलीवरी कर्मियों ने भी राहत की सांस ली और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Also Read : खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >