किन्नर से प्रेम कर रचाई शादी, समाज के विरोध के बावजूद नहीं टूटा रिश्ता

Begusarai News : बेगूसराय में सच्चे प्यार की मिसाल, शिक्षक के बेटे ने किन्नर युवती से रचाई शादी, पहले कोर्ट मैरिज फिर हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे. नीचे पढ़िए बेगूसराय की अनोखी लव स्टोरी.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : प्यार जब सच्चा हो तो वह समाज की बनाई हुई सीमाओं को भी पार कर जाता है. बेगूसराय जिले से ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सामाजिक सोच को नई दिशा देने का काम किया है. सरकारी शिक्षक के बेटे ने एक किन्नर युवती से प्रेम किया. शुरुआत में दोनों परिवारों और समाज ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. पहले कोर्ट मैरिज की और फिर परिवारों की सहमति मिलने के बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी रचाई. अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस जोड़े को शुभकामनाएं देने के साथ इसे सच्चे प्रेम और सामाजिक स्वीकार्यता की मिसाल बता रहे हैं.

पहली नजर में प्यार, 2022 की मुलाकात ने बदली दोनों की जिंदगी

यह अनोखी प्रेम कहानी बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव से सामने आ रही है. यहां सरकारी शिक्षक अर्जुन ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर की मुलाकात वर्ष 2022 में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंझौल में घनश्याम सहनी की किन्नर पुत्री सुशीला कुमारी से हुई थी. पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. समय के साथ बातचीत दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. विकास का कमला गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां अक्सर आना-जाना होता था, जिससे दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं.

विकाश ठाकुर के साथ सुशीला कुमारी

विरोध के बीच प्रेमी जोड़े ने 2023 में की कोर्ट मैरिज

दोनों ने महसूस किया कि वे जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाना चाहते हैं और शादी करने का फैसला कर लिया. हालांकि जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो शुरुआत में इसका कड़ा विरोध हुआ. सुशीला के किन्नर होने के कारण परिवार और समाज के कुछ लोगों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. लेकिन विकास और सुशीला अपने फैसले पर अडिग रहे. परिवार की नाराजगी के बीच दोनों ने वर्ष 2023 में कोर्ट मैरिज कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >