बेगूसराय के तेघड़ा में हर घर नल-जल योजना फेल, कई वार्डों में नहीं पहुंच रहा पानी

Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा में सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना जिला के तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र की कई पंचायतों में दम तोड़ती नजर आ रही है.हालात ऐसे हैं कि अनेक गांवों में लोगों के घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचना बंद हो गया है.

Begusarai News : ( विकाश मिश्र) बेगूसराय के तेघड़ा में सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना जिला के तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र की कई पंचायतों में दम तोड़ती नजर आ रही है.हालात ऐसे हैं कि अनेक गांवों में लोगों के घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचना बंद हो गया है.

जबकि जगह-जगह टूटे पाइप से पानी सड़कों पर बह रहा है.बावजूद इसके मरम्मत और पाइप बदलने का कार्य नहीं कराया जा रहा है,जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

क्या हैं पूरा मामला?


बताया जाता है कि तकिया पंचायत के कई वार्डों में लंबे समय से नल-जल योजना का पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है.इस समस्या को लेकर वार्ड के दर्जनों ग्रामीणों ने मुखिया समेत संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की , लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

ग्रामीणों ने क्या बताया?


ग्रामीण सहित अन्य लोगों ने बताया कि पंचायत में नल-जल योजना पूरी तरह फेल साबित हो रही है.लोगों को मजबूर होकर चापाकल और अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है.वहीं सड़कों पर बहते पानी से कीचड़ और गंदगी की समस्या भी बढ़ गई है.

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को संवेदकों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ने प्रभावित कर दिया है. समय पर रखरखाव और मरम्मत नहीं होने के कारण योजना का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द खराब पाइपलाइन की मरम्मत कराने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है,ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके.

Also Read: नालंदा में बोले मंत्री श्रवण कुमार, बिहार का हो रहा है समुचित विकास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >