बेगूसराय: घाघरा स्कूल के शिक्षक कुमार गौरव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मध्य विद्यालय घाघड़ा में पूर्व संस्कृत शिक्षक कुमार गौरव 'मनीष' की दूसरी पुण्यतिथि पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय घाघड़ा के पूर्व संस्कृत शिक्षक कुमार गौरव 'मनीष' की द्वितीय पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए.

उत्कृष्ट कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे शिक्षक

श्रद्धांजलि सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रांति एवं वरीय शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि मंझौल निवासी स्वर्गीय कुमार गौरव की सोच, कार्यशैली और पढ़ाने का तरीका अत्यंत उत्कृष्ट था. उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होती रहेगी. शिक्षक सज्जन सदा ने कहा कि वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे और विद्यालय की गतिविधियों में उनका सराहनीय योगदान रहा.

दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक वसंत कुमार ने कहा कि कुमार गौरव सर मृदुभाषी, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे. उनका सहज व सौम्य व्यवहार सदैव याद किया जाएगा. श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत शिक्षक तथा उच्च विद्यालय घाघड़ा की विज्ञान शिक्षिका के भाई की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षक रामाशीष कुमार, मौला कुमारी, सहदेव पंडित, संगीता कुमारी, अनिल कुमार, पूजा कुमारी, रत्नेश कुमार, रोजी प्रवीण, पूजा कुमारी सहित मध्य एवं उच्च विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >