बेगूसराय के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के मोहनिया ढाला से नारेपुर बाजार तक जाने वाली सड़क बदहाल

Begusarai News : बेगूसराय के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के मोहनिया ढाला से थाना रोड होते हुए नारेपुर बाजार तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर सुर्खियों में है. क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली यह सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

(बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

Begusarai News : बेगूसराय के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के मोहनिया ढाला से थाना रोड होते हुए नारेपुर बाजार तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर सुर्खियों में है. क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली यह सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

प्रखंड मुख्यालय से रेलवे स्टेशन तक जोड़ती है सड़क

मोहनिया ढाला-नारेपुर सड़क बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न विद्यालयों और बछवाड़ा जंक्शन को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन जर्जर हालत के कारण सफर मुश्किल और जोखिम भरा बन गया है।

बारिश में और बढ़ जाती है परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बारिश के दौरान जलजमाव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। कई बार लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

निर्माण के कुछ ही महीनों बाद उखड़ने लगी सड़क

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2018 में करीब 78.75 लाख रुपये की लागत से 1.65 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मार्च 2019 तक निर्माण पूरा होना था, लेकिन विलंब के बाद सड़क तैयार हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क की परत उखड़ने लगी और धीरे-धीरे पूरी सड़क बदहाल हो गई।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई थी खानापूर्ति

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सड़क के एक हिस्से का जल्दबाजी में कालीकरण कराया गया था। कार्यक्रम रद्द होने के बाद मरम्मत कार्य भी बंद हो गया और सड़क फिर उपेक्षा का शिकार हो गई।

ग्रामीणों ने उठाई पुनर्निर्माण की मांग

मदन पासवान, रमन कुमार, सुरेंद्र यादव, जय किशुन पासवान, जयशंकर शर्मा और नितेश कुमार समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

जनहित से जुड़ा मुद्दा बना सड़क का पुनर्निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की इतनी महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी समझ से परे है। उनका मानना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं की संख्या और बढ़ सकती है। लोगों ने सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय में 75% उपस्थिति फिर भी नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे अभिभावक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >