बेगूसराय में बेटी से दरिंदगी पर भड़की राजनीति, भाकपा माले का बड़ा हमला, भाजपा सरकार में ‘बेटियां और शिक्षा दोनों असुरक्षित'

Begusarai News : बेगूसराय में छात्रा के साथ पटना के एक होटल में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कार्यालय से कैंटीन चौक तक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए.

Begusarai News : बेगूसराय में छात्रा के साथ पटना के एक होटल में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कार्यालय से कैंटीन चौक तक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए.

छात्रा के साथ हुई घटना पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य महासचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में बेटियां और शिक्षा दोनों असुरक्षित हो चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की.

दबंगों और अपराधियों को मिल रहा संरक्षण

भाकपा माले नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई करने में नाकाम है. नेताओं ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है.

छात्र नेताओं ने सरकार को घेरा

प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो उसे जवाब देना होगा. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर जताया विरोध

विरोध मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और आम लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है.

Also Read : नवादा में तेज रफ्तार का कहर, घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कड़, मौके पर मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >