Begusarai News: मालीपुर में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Begusarai News: गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में चमरिया तालाब में डूबने से पांच वर्षीय कृष्णा कुमार की मौत हो गई. खेलते समय उसका पैर फिसल गया था। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से गांव में शोक का माहौल है.

Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट) बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान मालीपुर वार्ड संख्या 12 निवासी मुकेश सदा के एकलौते पुत्र पांच वर्षीय कृष्णा कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि कृष्णा अपनी नानी गांव में ही परिवार के साथ रहकर रहता था.

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे बगल स्थित चमरिया तालाब में बंसी से मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान कृष्णा भी वहां पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. तालाब गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका.

बच्चों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण

जब काफी देर तक कृष्णा दिखाई नहीं दिया तो वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से बच्चे का शव बाहर निकाला.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय मुखिया प्रदीप साहू ने घटना की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >