बेगूसराय सलौना स्टेशन रैक पॉइंट पर 5 साल बाद फिर शुरू हुई मक्का लोडिंग, किसानों में खुशी की लहर

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी स्थित सलौना स्टेशन रेक पॉइंट पर गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया. करीब पांच वर्षों के बाद एक बार फिर सलौना स्टेशन से मक्का रेक लोडिंग शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के बखरी स्थित सलौना स्टेशन रैक पॉइंट पर गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया. करीब पांच वर्षों के बाद एक बार फिर सलौना स्टेशन से मक्का रेक लोडिंग शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया.

पहले दिन 20 बोगी मक्का की हुई लोडिंग

जानकारी के अनुसार रेक पॉइंट से पहले दिन 20 बोगी मक्का की लोडिंग की गई. लंबे समय बाद मक्का लोडिंग शुरू होने से स्थानीय किसानों और व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा.

पहुंच मार्ग नहीं होने से हो रही परेशानी

इस अवसर पर व्यवसायी मनोज चौधरी ने बताया कि सलौना स्टेशन पर खगड़िया साइड से पहुंच मार्ग नहीं रहने के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि पहुंच मार्ग का निर्माण कर दिया जाए तो यहां प्रतिदिन मक्का लोडिंग का कार्य आसानी से किया जा सकता है.

किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और बढ़ेगी आमदनी

व्यवसायियों ने कहा कि रेक लोडिंग शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद जगी है. साथ ही परिवहन खर्च में कमी आने से किसानों की आमदनी बढ़ने की संभावना भी है. स्थानीय किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए काफी लाभकारी बताया.

नेताओं और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

मक्का लोडिंग कार्य के शुभारंभ के मौके पर मोटिया मजदूर संघ के सचिव सह सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, भाजपा नेता राम शंकर पासवान, प्रो. राजकिशोर चौधरी, भोला चौधरी, कैलाश शर्मा, राजेश अग्रवाल, अधिवक्ता गौरव कुमार, विनीत कुमार, अमित कुमार और रामदयाल केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इलाके में व्यापार को मिलेगा नया संबल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सलौना स्टेशन से मक्का लोडिंग दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के व्यापार और कृषि क्षेत्र को नया संबल मिलेगा. इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read : बेगूसराय में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने निकले इंटर के छात्र की हत्या , दियारा में मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >