बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला ज्योति का शव, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Begusarai News : बेगूसराय के बाघा मोहल्ला की घटना, 20 वर्षीय ज्योति कुमारी को निजी क्लिनिक ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा मोहल्ला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. बंद कमरे से फंदे से लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान रवि राज की 20 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद परिजन ज्योति को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बीहट सूदी स्थान निवासी व मृतका के पिता विपिन कुमार दास ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि दामाद रवि राज बखरी में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से निलंबित चल रहे हैं. इसके कारण परिवार आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहा था. परिजनों के अनुसार, ज्योति के सोने के जेवर को पहले 5 हजार रुपये के बदले एक सुनार के यहां गिरवी रखा गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

आरोप है कि रवि राज के मंझले भाई रवि रंजन ने बिना किसी जानकारी के उसी जेवर पर अतिरिक्त 25 हजार रुपये का कर्ज ले लिया. जब एक सप्ताह पूर्व ज्योति जेवर छुड़ाने सुनार के पास पहुंची तो उसे बताया गया कि जेवर पर कुल 30 हजार रुपये का बकाया है,जिसके भुगतान के बाद ही उसे वापस किया जाएगा.इस जानकारी के बाद घर में विवाद बढ़ गया. मृतका के पिता का आरोप है कि जेवर के मामले को लेकर ज्योति के साथ मारपीट की गई थी और लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी.उनका कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की,बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read : नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा, बिहारशरीफ में निकला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की मांग तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >