बेगूसराय कोर्ट परिसर में अब मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, महिलाओं, दिव्यांगों और बच्चों के लिए बनेंगे अलग शौचालय

Begusarai News : बेगूसराय के अनुमंडल और व्यवहार न्यायालय परिसरों में आने वाले लोगों को अब बेहतर स्वच्छता और सुविधाएं मिलने वाली हैं. पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद महिला, पुरुष, थर्ड जेंडर, दिव्यांग और बच्चों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय के अनुमंडल और व्यवहार न्यायालय परिसरों में आने वाले लोगों को अब बेहतर स्वच्छता और सुविधाएं मिलने वाली हैं. पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद महिला, पुरुष, थर्ड जेंडर, दिव्यांग और बच्चों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय

जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेगूसराय द्वारा जारी पत्र के आलोक में बखरी, बलिया और तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय परिसरों में अलग-अलग श्रेणियों के शौचालय निर्माण को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि न्यायालय परिसर में आने वाले सभी लोगों को गरिमामय और स्वच्छ सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

दिव्यांग और बच्चों के लिए होगी विशेष व्यवस्था

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित शौचालयों में दिव्यांगजनों के लिए रैंप और विशेष डिजाइन की व्यवस्था होगी. वहीं बच्चों के लिए भी अलग सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

लंबे समय से लोग झेल रहे थे परेशानी

न्यायालय परिसर में समुचित शौचालय सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानियां होती थीं. अब नई व्यवस्था से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

एसडीएम बोले. प्राथमिकता के आधार पर होगा निर्माण

एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अनुमंडल और न्यायालय परिसर पहुंचते हैं, इसलिए सभी वर्गों के लिए अलग और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था जरूरी है. प्रशासन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है.

Also Read : नालंदा में उद्घाटन के 10 दिन बाद ही फटने लगा पंचायत सरकार भवन, करोड़ों की लागत पर उठे बड़े सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >