बेगूसराय में PACS चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, कई पंचायतों में कांटे की टक्कर

Begusarai News : बेगूसराय जिले में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. विभिन्न प्रखंडों में अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई. अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया,

Begusarai News : बेगूसराय जिले में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. विभिन्न प्रखंडों में अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई.

अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद कई पंचायतों में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. प्रखंड कार्यालयों में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली.

शाम्हो प्रखंड में दो प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी

शाम्हो प्रखंड के सलहा सैदपुर वरारी पंचायत संख्या-दो में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. बीडीओ विनय मोहन झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन धीरज कुमार और अंतिम दिन साकेत कुमार ने नामांकन दाखिल किया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस पंचायत में तीन जून को मतदान होना है.

साहेबपुरकमाल में अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार

साहेबपुरकमाल प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. 14 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई. अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 20 अभ्यर्थियों और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 72 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया.

कई पंचायतों में मुकाबला हुआ दिलचस्प

सनहा पश्चिम पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विद्याकर पासवान, रतन पासवान और हिमांशु झा ने नामांकन कराया. वहीं सनहा पूर्वी से संजय कुमार, पंचवीर से नंद किशोर सुमन, समस्तीपुर से पवन कुमार और चंदन कुमार, साहेबपुरकमाल पश्चिम से मिथलेश कुमार और विजय कुमार चुनावी मैदान में उतर गये हैं. इसके अलावा फूलमलिक, विष्णुपुर आहोक, चौको, रघुनाथपुर करारी और रघुनाथपुर वरारी पंचायतों में भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है.

तेघड़ा में नामांकन के दौरान उमड़ी समर्थकों की भीड़

तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र की रातगांव, बरौनी-दो, पकठौल और पिपरा बौबराज पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर अंतिम दिन भारी गहमागहमी रही. सुबह से ही प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुटी रही. अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.

रातगांव पंचायत में सबसे ज्यादा उम्मीदवार, चुनाव दिलचस्प

रातगांव पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों संदीप कुमार, शिव शंकर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, उज्जवल कुमार और प्रेम कुमार सिंह ने नामांकन कराया. वहीं पकठौल पंचायत से रंजीत यादव और जनार्दन यादव, बरौनी-दो पंचायत से नीरज कुमार और अरुण यादव तथा पिपरा बौबराज पंचायत से संजय महतो और रामचरित्र महतो ने नामांकन दाखिल किया. अधिक प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनाव काफी रोचक हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >