बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में युवक की मौत, इतने लोग हुए घायल?

Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Begusarai News: (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर टोला निवासी मोहन सदा के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है. वहीं हादसे में मुकेश की बहन रीता देवी, बहनोई नीतीश सदा और उनका दो वर्षीय पुत्र घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है.

ससुराल छोड़ने जा रहा था युवक

परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार अपनी बाइक से बहन, बहनोई और उनके दो वर्षीय बेटे को लेकर नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान डुमरिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई.

हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इधर युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: बिहार के हर ब्लॉक में खुलेगा मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट बोले- कॉन्वेंट छोड़ यहां पढ़ने आएंगे बच्चे, अधिकारियों को दिया ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >