Begusarai News: बरौनी नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप

Begusarai News: बरौनी में टूटे नाले के ढक्कन से हादसों का खतरा बढ़ लोगों में आक्रोश जानिए पूरी खबर

Begusarai News: बरौनी नगर परिषद पर स्थानीय लोगों ने गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. लोगों का कहना है कि नगर परिषद केवल रुपए की उगाही में लगी हुई है, जबकि आम जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

छह माह पहले हुई थी नाले की सफाई

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब छह माह पूर्व इलाके में नाले की सफाई कराई गई थी. सफाई के दौरान कई जगहों पर नाले के ढक्कन तोड़ दिए गए, लेकिन आज तक नए ढक्कन नहीं लगाए गए. टूटी हालत में पड़े नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं.

आए दिन हो रहे हादसे

लोगों का आरोप है कि टूटे ढक्कनों की वजह से वार्ड में लगातार हादसे हो रहे हैं. कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति ज्यादा खतरनाक बनी हुई है.

सफाई के नाम पर लाखों खर्च का आरोप

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि हर महीने वार्ड की साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन जमीन पर व्यवस्था बदहाल है. लोगों ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

नगर परिषद से कार्रवाई की मांग

वार्डवासियों ने बरौनी नगर परिषद से जल्द टूटे नाले के ढक्कन बनवाने और इलाके की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >