Begusarai News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठन चुनाव सम्पन्न, अजीत कुमार निर्विरोध बखरी प्रखंड अध्यक्ष चुने गए

Begusarai News: बेगूसराय के बखरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक में अजीत कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. बैठक में संगठन विस्तार और पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

Begusarai News (विकास मिश्रा): जिले के बखरी प्रखंड में उपप्रमुख रूबी कुशवाहा के नवनिर्मित आवास पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य खाद निगम आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और पार्टी तेजी से पूरे बिहार में विस्तार कर रही है.

पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. वहीं बलराम कुशवाहा ने कहा कि बखरी प्रखंड संगठनात्मक रूप से जिले का मजबूत क्षेत्र रहा है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसे फिर से जिले का नंबर वन प्रखंड बनाया जाएगा.

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में बिहार राज्य खाद निगम आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा, उप प्रमुख प्रतिनिधि सह घाघड़ा पैक्स अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, वार्ड पार्षद मधुसूदन महतो, भोला कुशवाहा, अशोक महतो कुशवाहा, मोहम्मद सनाउल्लाह, विकास कुमार, विनोद कुमार महतो, शुलेंद्र महतो, अजीत कुमार सिंह, सज्जन कुमार महतो और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: Begusarai News: बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी का 21वां वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >